May 18, 2024

साल 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

0

नमन सत्य न्यूज़ ब्यूरो

28-29 अक्टूबर के बीच इस साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण रात लगभग 1.05 से शुरू होकर 2.24 तक रहेगा। ग्रहण के लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा जिसके चलते शाम 4 बजे से देशभर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। तकरीबन 1 घंटा 19 मिनट तक लगने वाले इस ग्रहण के खत्म होने के बाद भगवान की मूर्तियों को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाता हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के बाद शरीर अपवित्र हो जाता है। उस दौरान देवताओं की पूजा करने या उन्हें छूने की मनाही होती है। उस दौरान पके हुए खाने को अपवित्र होने से बचाने के लिए उसमें कुशा या तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं।

इन राशियों पर होगा चंद्र ग्रहण का असर
साल 2023 के इस अंतिम चंद्र ग्रहण का असर मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर होगा।
मेष राशि: चन्द्र ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता, इस ग्रहण से सामाजिक पद प्रतिष्ठा के भी आहत होने की संभावना है। इसके अलावा वाहन दुर्घटना से भी बचने की जरूरत है और अगर आप यात्रा करने की सोच रहे है तो सामान का भी विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि: ये चन्द्र ग्रहण अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च लेकर आयेगा। खास संबंधियों से दुखद समाचार प्राप्त होने की संभावना है। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज लेने-देने से भी बचने की जरूरत है।

मिथुन राशि: एकादश लाभ भाव में लगने वाला ये ग्रहण किसी वरदान से काम नहीं है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

ग्रहण के दौरान भूल से ना करे ये गलतियां
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर आप घर से बाहर निकल भी रहे है तो चंद्रमा की ओर देखने से बचें। उस समय किसी भी चौराहे के आसपास जाने से बचें क्योंकि उस समय चौक-चौराहों पर नकारात्मक शक्तियों के ज्यादा सक्रिय होने की बात कही जाती है। जब तक चंद्र ग्रहण लगेगा तब तक चंद्र देव के मंत्र ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः’ का जाप करते रहे. ऐसा करने से चंद्र दोष का असर कम होता है। उस समय ज्यादा बचाव की जरूरत गर्भवती महिलाओं को होती है। उनको उस वक्त नुकीली चीज, जैसे कैंची, चाकू जैसी किसी भी धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

भारत के अलावा इन देशों में देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

28/29 अक्तूबर की मध्य रात्रि लगने वाले इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगहों पर देखा जा सकेगा। 1.44 बजे के आसपास चंद्रमा का 12.6 % हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका हुआ दिखेगा। ये ग्रहण दिल्ली समेत गुवाहटी, जयपुर, जम्मू, कोल्हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्चर, उदयपुर, उज्जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और लुधियाना में नजर आएगा। भारत के अलाबा एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण 2024 में 17-18 सितंबर की रात में होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *