May 18, 2024

भारत बना सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश, चीन से भारत की आबादी 30 लाख ज्यादा

0

भारत ने जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को पीछे छोड़कर अब सबसे अधिक जनसंख्या का देश बन चुका है। जहां चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है, वहीं जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा NFPA की ‘स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन रिपोर्ट 2023’ में बताया गया कि भारत की जनसंख्या चीन से 29 लाख ज्यादा हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की जनसंख्या 1950 के बाद चीन से आगे पहुंची है।

UNFPA की मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया कि भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को कब पीछे छोड़ा यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है, ऐसे में दोनों देशों की तुलना करना काफी कठिन है। आगे उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन की आबादी पिछले साल चरम पर पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी बढ़ रही है, हालांकि भारत की आबादी में ग्रोथ रेट में 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 25% आबादी में 0 से 14 साल की उम्र वाले हैं, इसके अलावा 18 फ़ीसदी लोग 10 से 19 की उम्र वाले शामिल है, वही 15 से 64 साल के लोगों की संख्या 68% है, जबकि 65 से अधिक उम्र वाले लोगों 7% ही हैं। इस हिसाब से भारत में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *