May 18, 2024

मनोरंजन डेस्क

सोमवार को अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई 95वीं ऑस्कर सेरेमनी भारत के लिए ऐतिहासिक रही। पहली बार भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए अवार्ड दिया गया।
फिल्म RRR के सॉन्ग नाटू-नाटू ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में भी नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता था। ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर की ट्राफी से सम्मानित किया गया।
भारत की द एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑस्कर दिया गया। इसकी डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा अवॉर्ड हासिल करके भारत के लिए पहला ऑस्कर प्राप्त किया। इस दौरान सेरेमनी के प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं, क्योंकि यह भारत के लिए गर्व का क्षण था।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जताई खुशी
ऑस्कर 2023 में भारत को 2 ऑस्कर अवार्ड मिलने पर भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हए कहा कि यह हम भारतीयों के लिए गर्व का पल है। उन्होने नाटू-नाटू की जीत पर RRR की पूरी टीम को बधाई देते हिए कहा कि आपकी असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव प्रदान किया है। साथ ही उन्होने ‘ द एलिफेंट विस्परर्स’ पर कहा कि यह जीत भारतीय स्टोरी टेलिंग की ताकत और दुनिया पर इसका प्रभाव दिखाती है।
प्रधानमंत्री ने भी जताई खुशी
प्रधानमंत्री ने नाटू-नाटू गाने के जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गाना पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। यह ऐसा गाना होगा जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। उन्होने ट्वीट करके कहा कि भारत बहुत प्रफुल्लित है और गौरव महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *