May 18, 2024

अमेरिका: ऑस्कर अवॉर्ड्स को प्रजेंट करेंगी दीपिका पादुकोण

0

एंटरटेनमेंट डेस्क

अमेरिका में 12 मार्च की रात को यानि भारतीय समयानुसार 13 मार्च की सुबह 5:30 बजे ऑस्कर अवार्ड की सेरेमनी शुरू होगी। जिसमें भारतीय फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड को प्रजेंट करती नजर आएंगी। इसी के साथ वह ऑस्कर अवार्ड प्रजेंट करने वाली तीसरी भारतीय बन जाएंगी। उनसे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा और 1980 में पूर्व मिस इंडिया पर्सिस खंबाटा ऐसा कर चुकी है।

ऑस्कर अवार्ड की प्रेजेंटेशन लिस्ट में शामिल होने की खबर खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की जिसमें उन्होंने अपने साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स के सभी 16 प्रजेंटेटर्स के नाम शामिल किए।

इस बार प्रस्तुत किए जाने वाले ऑस्कर अवार्ड में भारत को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है क्योंकि इस बार भारत को ऑस्कर अवॉर्ड्स में तीन नॉमिनेशन मिले हैं।  फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। वहीं ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के तहत नॉमिनेशन मिला है।

इसमें से नाटू-नाटू सॉन्ग से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसने हाल ही में गोल्डन ग्लोब और हॉलीवुड क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *