May 18, 2024

मोदी है तो मुमकिन है! घरेलू गैस सिलेंडर 50 और कॉमर्शियल 350 रुपए महंगा, 1 साल में 203 रूपये बढ़े दाम

0

दिल्ली ब्यूरो

बुधवार को एक बार फिर आमजनमानस की जेब पर बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक बार फिर घरो में जलने वाले गैस ने लोगों की जेब जलाने का काम किया है। यानि की बुधवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके चलते दिल्ली में अब घरेलू गैस की कीमत 1103 रुपए हो गई है। हालांकि इससे पहले 6 जुलाई 2022 को घरेलू गैस की कीमतों में 50 रूपये का इजाफा किया गया था।

वही अगर कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों की बात करें तो उसमें तो बेतहाशा आग लगी है। मार्केट में इस्तेमाल किये जाना वाला 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ है। जिसके बाद अब दिल्ली में ये 2119.50 रुपए का हो गया है। हालांकि इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 1 जनवरी 2023 को 25 रुपए का इजाफा किया गया था। फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये साल की दूसरी बढ़ोतरी है।

पिछले एक साल में 203 रूपए महंगा हुआ सिलेंडर

आपको बता दें कि बीते सालभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 बार बदलाव हुए है। सबसे पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 22 मार्च 2022 को 50 रुपए बढ़े थे उस दौरान सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गई थी। उसके बाद 7 मई 2022 को 50 रुपए का इजाफा हुआ। तब सिलेंडर की कीमत 949.50  से बढ़कर 999.50 रुपए हो गई थी। इसके 12 दिन बाद ही दोबारा सिलेंडर की कीमत में 2.50 रुपए का इजाफा हुआ। जिसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई। 6 जुलाई 2022 को 50 रुपए बढ़ाए गए। तब सिलेंडर के दाम 1053 रुपए हो गए थे। ऐसे में अब बुधवार को एक बार फिर सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब वर्तमान में दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1103 रूपये हो गई है। इसके साथ ही पिछले एक साल में सिलेंडर के दामों में 203.50 रुपए की वृद्धी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *