May 18, 2024

UP: कुत्ते, बिल्ली, घोड़े और बंदर की दोस्ती छोड़िए, पढ़िए बेहद अनोखे सारस पक्षी के दोस्ती की दास्तां

0

आप ने इंसान से कुत्ते, घोड़े और बंदर की दोस्ती के किस्से बहुत सुने और देखें होंगे लेकिन क्या आपने कभी इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती देखी है। अगर नही तो आज हम आपको ऐसे ही एक सारस पक्षी की दोस्ती दिखाने जा रहे है। जिसे देखकर ना सिर्फ आपके चेहरे पर बढ़ी सी मुस्कान आ जायेगी बल्कि आप सोच में भी पड़ जाएंगे की आखिर कैसे कोई परिंदा लोगों की भारी भीड़ में भी बिना डरे, बिना सहमें लोगों के बीच मौज मस्ती कर रहा है।  जी हां हम सही कह रहे है । दरअसल ये कहानी है यूपी के अमेठी स्थित जामो  विकासखंड के मंडका गांव की है। जहां 30 वर्षीय आरिफ और सारस की दोस्ती के किस्से सरे बाजार है। हर कोई इन दोनों की दोस्ती देख बेहद ही हैरान रह जाता है।

आरिफ और सारस को हमेशा एक साथ ही देखा जाता है। ये दोनो एक साथ खाते है, एक साथ घूमते है और तो और एक साथ खेलते भी है। आरिफ बताते है कि लगभग एक साल पहले सारस उन्हें खेत में घायल अवस्था में मिला था। उस दौरान सारस का पैर पूरी तरह से टूटा हुआ था। जिसे देख आरिफ सारस को अपने घर ले आए और उसकी सेवा करने लगे ताकि उसका पैर पूरी तरह से ठीक हो जाए और वो वापस फिर से उड़ने लगे।

लगभग एक महीने सारस के पैर की दवा कराने के बाद जब सारस का पैर सही हो गया तो आरिफ ने उसे खुले आसमान में आजाद कर दिया। लेकिन उस दौरान सारस ने आऱिफ को ही अपना दोस्त मान लिया और फिर कभी उड़ कर वापस पक्षियों की दुनिया में नही गया।

अब सारस, आरिफ और उसके परिवार वालों के साथ ही रहता है।  इस सारस का नटखट अंदाज इतना है कि अगर आरिफ के सिवा इसे कोई जोर से डांट या छेड़ दे तो ये उसे काटने को भी दौड़ने लगता है।

बहरहाल सारस और आरिफ के दोस्ती के किस्से इन दिनों पूरे जिले में है। हर कोई इनकी दोस्ती को देखकर हैरान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *