May 18, 2024

फिरोजाबाद: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का CHC  स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण, गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ

0

हितेंद्र यादव,फिरोजाबाद

शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज क्षेत्र में मौजूद CHC  स्वास्थय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था और सफाई पर विशेष ध्यान दिया और केन्द्र की सराहना की। इसके बाद मीडिया व लोगो से बात-चीत के दौरान बीजेपी की कई उपलब्धियां गिनवाई। पाठक ने कहा कि आज यूपी ना सिर्फ विकास के मामले में जाना जाता है बल्कि योगी व मोदी सरकार में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस और एयरपोर्ट भी इसी प्रदेश में बने है। लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है। जनता योगी व मोदी के कार्यकाल में बेहद खुश नजर आ रही है।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगे भी प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि देश व प्रदेश को भाजपा व मोदी सरकार ही आगे बढ़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *