May 18, 2024

दिल्ली ब्यूरो

शुक्रवार सुबह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने अपने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। वही एक बार फिर लड़किया लड़को से आगे निकल गई,  लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा। इसके अलावा परीक्षा में 33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए है। जबकि 1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए है। रिजल्ट के जारी होते ही सीबएसई की वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो गया जिसके चलते वेबसाइट क्रैश हो गई है। फिलहाल डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी छात्रो के परिणाम जारी किये गए हैं। वही खबर ये भी है कि सीबीएसई अपने 10वी के परिणाम भी शुक्रवार को ही घोषित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *