May 18, 2024

पत्रकार जागरूक वेलफेयर एसोसिएशन ने दीपावली महोत्सव पर पत्रकारों को किया सम्मानित

0

गाजियाबाद ब्यूरो

खोड़ा। पत्रकार जागरूक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रगति विहार, मयूर विहार फेस 3 रोड स्थित सैफरन बैंक्विट हॉल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीआर क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संस्थानों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार जागरूक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाखन सिंह ने की, वहीं कुशल संचालन कवि हरीश चंद्र एडवोकेट एवं महासचिव मनीष चौहान ने संयुक्त रूप से किया। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित सम्मानित पत्रकारों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए दिवाली उपहार एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से आए लोगों का भी पत्रकारों ने स्वागत किया। सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीस सिंह झा, अमित कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

पत्रकारों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते एसोसिएशन के अध्यक्ष लाखन सिंह

एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष लाखन सिंह, उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल, महासचिव मनीष चौहान, कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति, सचिव रईस सैफी, कार्यकारिणी सदस्य निसार मलिक एवं कार्यकारिणी सदस्य अमित रस्तोगी परस्पर आपसी सहयोग के चलते एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों के हित में समय-समय पर कार्य करते चले आ रहे हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं में पत्रकारों के हित में बात कही तो वही पत्रकार वक्ताओं ने पत्रकारों को एकजुट करने पर जोर दिया। इस अवसर पर खोड़ा चेयर पर्सन रीना भाटी, आज का मुद्दा ग्रुप के चेयरमैन मनोज वत्स, मयंक गौड़ आज तक, प्रमोद सिंह सुदर्शन न्यूज़, अरुण चंद्र जनतंत्र टीवी करणवीर कश्यप टोटल टीवी, अरुण इंडिया न्यूज़ वन, जितेंद्र भाटी इंडिया वॉइस, आकाश ठाकुर प्राइम न्यूज़, पियूष गौड़ हिंदी खबर, के के शर्मा एनसीआर न्यूज़, शमशाद रजा अंसारी ब्यूरो चीफ गाजियाबाद हिंदी न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र, हैदर अली जनता टीवी, राहुल शुक्ला (संपादक) नमन सत्य न्यूज़, अनिता समाधान वाणी, बी के सिंह समाधान वाणी, राजकुमार स्वतंत्र पत्रकार, विनोद शर्मा हेडलाइन, अनिल अग्रवाल अब तक टीवी, रोहित प्रधान जनमानस समाचार पत्र, साजिद खान इस्मा टाइम्स, विनोद शर्मा हेडलाइंस इंडिया राजू बोहरा बॉलीवुड सीनियर, मुकेश गुप्ता समाचार 24 टीवी, प्रधान संपादक ईश्वर दयाल शर्मा दैनिक गगन मंच, सुनील गौतम लोकमान्य न्यूज़, अजीत रावत समाचार टुडे सुधीर रस्तोगी नेशन उद्भव, रोहित प्रधान जनमानस समाचार, अशोक पाल लाइव इंडिया न्यूज़, राम अवध भगत लाइव इंडिया न्यूज़, हीरा शाह टोटल अपडेट, रणवीर यादव टोटल अपडेट, निशांत शर्मा एस एन आई न्यूज़ एजेंसी, योगेश सिंह ताजा बुलेटिन, पंकज शर्मा रोजाना टाइम्स, संदीप सिंह टोटल अपडेट, अमित शर्मा रोजाना टाइम्स, अनिल अग्रवाल अब तक टीवी, कृष्ण कांत शर्मा एनसीआर न्यूज़ मीडिया, नरेश कुमार नेशनल प्रेस टाइम्स, अभिषेक जनरलिस्ट, पंकज राय साधना न्यूज़, सीपी पाठक दैनिक जागरण, राजा आज का मुद्दा, मोहन त्यागी एटीके न्यूज़, मनोज चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष जीत मावी, अमित कुमार संघर्ष सेवा समिति, महानगर उपाध्यक्ष जय करण यादव, मनोनीत सभासद देवेंद्र गिरी, वैश्य समाज अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, शिवम झा, राजेश, प्रगति विहार व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, गोयल साहब, विजय यादव सहित भारी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *