May 19, 2024

नमन सत्य ब्यूरो / रोहित पाण्डेय

रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नही रहे, हां पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नही रहे, शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ पत्रकार का निधन हो गया, कुछ दिन पहले रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित हुऐ थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, लेकिन रिकवर करके रोहित घर आ पाते उससे पहले ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। आपको बता दे की रोहित सरदाना ने देश के कई बड़े मीडिया संस्थाओं में काम किया था, ईटीवी न्यूज चैनल से शुरू हुआ रोहित का सफर सहारा समय और जी न्यूज से होते हुए आज तक पहुंचा था। जी न्यूज के कार्यक्रम ‘ताल ठोक के’ ने रोहित को देश में पहचान दिलाई और मौजूदा समय में आज तक के डिबेट शो ‘दंगल’ के वो एंकर थे। लेकिन आज रोहित के जिंदगी का दंगल इस छोटी सी उम्र में आ कर खत्म हो गया। और उनके चाहने वालों को आघात दे गया।


रोहित सरदाना अपने पीछे एक हंसता खेलता परिवार छोड़ गए, रोहित की 2 छोटी बेटियां और पत्नी को ईश्वर इस दुख को सहने की क्षमता दे। रोहित के निधन की जानकारी मिलते ही मीडिया जगत के साथ साथ उनके चाहने वालो में शोक की लहर है, साथ ही देश के बड़ी हस्तियां भी रोहित के जाने का दुख व्यक्त कर रहे है। आपको बता दें कि रोहित सरदाना का जन्म हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। लेकिन अब वो हंसता चेहरा हम सबको रुला कर हमेशा के लिए हमारे बीच से चला गया। बहुत याद आयेंगे आप रोहित सरदाना । अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *