वैक्सीन स्टॉक खत्म होने से रुका वैक्सीनेशन, 700 सेंटर्स किए गए बंद
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/r-1.jpg?fit=640%2C423&ssl=1)
नमन सत्य ब्यूरो
भुवनेश्वर, उड़ीसा: एक तरफ देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है तो दूसरी तरफ कई राज्यों में वैक्सीन की कमी होने की खबरें आ रही हैं। पहले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और झारखंड में वैक्सीन की कमी की खबरें आई तो उसके बाद उड़ीसा में भी अब वैक्सीन की कमी के कारण 1400 में से 700 वैक्सिनेशन केंद्र बंद करने पड़ गए हैं। जिसकी वजह से हालात खराब होते जा रहें हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ने इसको लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उनके पास अब केवल दो दिन का ही स्टॉक बचा है। ऐसे में जल्दी ही नया स्टॉक नहीं आया तो पूरे राज्य में वैक्सीनेशन ठप हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, अभी उनके पास 5.34 लाख वैक्सीन की डोज़ हैं। उनके राज्य में हर दिन ढाई लाख डोज़ लगाई जाती हैं, यानी दो दिन में ये स्टॉक खत्म हो जाएगा। इसीलिए केंद्र से 25 लाख डोज़ की तुरंत मांग की है।
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/r-2.jpg?resize=559%2C327&ssl=1)
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और झारखंड में वैक्सीन की कमी
इससे पहले वैक्सीन की कमी ती शिकायत महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और झारखंड राज्य भी कर चुके है। वैक्सीन की कमी को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में रार चल रही है। इसके अलावा झारखंड की सरकार का भी कहना है कि उनके पास वैक्सीन का सिर्फ दो दिन का स्टॉक बचा है। वहीं केंद्र का कहना है कि हर राज्य को वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कुछ दिन पहले कहा था कि किसी भी राज्य को वैक्सीन की कमी नहीं आने दी जाए इसका भरोसा दिलाता हूं।