कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप हो रहा है कम, देश में 95% हुआ रिकवरी रेट
कोरोना की दूसरी लहर से देश अब उबर रहा है। भारत में लगातार छठे दिन एक लाख से कम नए कोरोना आंकड़े दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो कुल मिलाकर 80 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 33 सौ से अधिक मरीजों ने जान गवाई हैं। भारत में फ़िलहाल 10 लाख 26 हजार एक्टिव केस है। वही दूसरी तरफ रिकवरी रेट 95.26% पर पहुंच गया है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि कोरोना कि दूसरे लहर ने अब देश में दम तोड़ना शुरू कर दिया है। क्योंकि पिछले 24 घंटे में 80,834 नए मामले आए हैं जो कि पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। वही मौतों का आंकड़ा भी 4000 से घटकर अब कम हो गया है। पिछले 24 घंटे में 3,303 मरीजों ने अपनी जान गवांई है। जबकि इस दौरान 1 लाख 32 हजार मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। हालांकि तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।