गाजियाबाद: बढ़े हाउस टैक्स के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रर्दशन, भैंस के आगे बजाई बीन
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-09-at-4.04.00-PM.jpeg?fit=640%2C360&ssl=1)
गाजियाबाद संवाददाता
एक तरफ कोरोना काल में देश त्राहि-त्राहि कर रहा है। लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद नगर निगम ने लोगों पर टैक्स का हंटर चलाया है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय लोगों और विपक्ष पार्टी के नेताओं ने नगर निगम के बनाए हुए टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजा कर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि 5 जून को नगर निगम द्वारा बढ़ाये गए टैक्स के खिलाफ बुधवार को संजय नगर, सेक्टर 23 निवासियों व सपा कार्यकर्ताओं ने भैंस की तुलना नगर निगम आयुक्त और महापौर से की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भैंस के आगे बीन भी बजाया।
लोगों का कहना है कि एक तरफ आमजन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से लोग आज भी आर्थिक संकट से जूझ रहे है। ऐसे समय में गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स में 15 फीसद का इजाफा कर दिया है। अब लोगों की मांग है कि नगर निगम बढ़ाएं गए टैक्सों को वापस ले अन्यथा आने वाले समय में नगर निगम के बाहर एक बड़े आंदोलन की तैयारी भी की जाएगी।