कोरोना की थमी रफ्तार: पिछले 24 घंटे में 92,719 नए केस, 2,222 लोगों की मौत
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/06/images-2-2-1.jpeg?fit=640%2C360&ssl=1)
नमन सत्य न्यूज ब्यूरो
देश में लगातार कोरोना के आंकड़े गिरने लगे है। पिछले दो दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से कम देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 92,719 लोगों की कोरोना से पुष्टि हुई। जबकि 2222 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। वहीं 1 लाख 62 हजार 280 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी और स्वास्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। इन सबके बीच अच्छी बात ये रही की बीते सोमवार और मंगलवार को कोरोना के 1 लाख से कम संक्रमित मरीज सामने आए। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार रहा।
देश में कोरोना के आंकड़े
देश में कोरोना के कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 90 लाख लोग संक्रमित हो चुके है। वहीं 2 करोड़ 74 लाख लोगों ने कोरोना को मात दे दी। देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 53 हजार मरीजों ने अपनी जान गवां दी। जिसके बाद देश में अब कुल 12 लाख 26 हजार मरीजों का उपचार जारी है।