September 30, 2024

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर 501 दीप जलाकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

0

वाराणसी ब्यूरो

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन के बाद दुनियाभर में शोक की लहर है। भारतीय पीएम मोदी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन तक शिंजो की मौत पर गहरा दुख प्रकट कर रहे है। इसी कड़ी में यूपी के वाराणसी स्थित दशाश्वमेध घाट पर शुक्रवार शाम जापान के पूर्व पीएम को मां गंगा की आरती के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ घाट पर देश-विदेश के सैलानियों ने भी दो मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से जापान के पूर्व पीएम को नमन किया। वही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि 12 दिसंबर साल 2015 की शाम प्रधानमंत्री मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने के साथ ही पूजापाठ में शामिल हुए थे। उस समय जिस स्थान पर पूर्व पीएम शिंजो आबे बैठे थे, आज आरती के दौरान उसी स्थान पर 501 दीपों से नमन लिख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पीत की गई।

मैने अपने प्रिय मित्र को खो दिया: पीएम मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री आबे के निधन के बाद शनिवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे के निधन के बाद से जापान और दुनिया ने बड़ी दूरदर्शिता खो दी है। मैंने अपने प्रिय मित्र को खो दिया। मेरे दोस्त अबे को श्रद्धांजलि के साथ इसके बाद पीएम ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें पीएम ने लिखा कि मैं आबे से पहली बार 2007 में मिला था और तब से कई यादगार आदान-प्रदान हुए हैं। मैं उनमें से एक को संजोना चाहता हूं। आबे ने भारत-जापान संबंधों को जीवंतता प्रदान की है। पूर्व प्रधान मंत्री अबे ने सुनिश्चित किया है कि नए भारत के विकास को गति देने के साथ ही जापान हाथ पकड़े हुए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिंजो की मौत पर प्रकट किया दुख

शिंजो की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिंजो की मौत की खबर से स्तब्ध, क्षुब्ध और गहरा दुखी हूं कि मेरे मित्र अबे शिंजो, जापान के पूर्व प्रधान मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह हमारे लोगों के बीच दोस्ती के हिमायती थे। दुख की इस घड़ी में अमेरिका जापान के साथ खड़ा है।

जापान के नारा शहर में शुक्रवार सुबह हुई थी शिंजो की हत्या

शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में पूर्व पीएम जनता के बीच भाषण दे रहे थे। उसी दरमिया पिछे से आए एक शख्स ने उनके सीने में गोली दाग दी थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *