July 5, 2024

जमीनी विवाद में 9 साल के मासूम की हत्या, 2 गिरफ्तार और 2 मुठभेड़ में घायल

0

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कुछ बदमाशों ने बेहद ही बर्बरता से मासूम की हत्या कर दी और मासूम के शव को तालाब किनारे फेंक कर फरार हो गए। वही जब मासूम की हत्या की खबर परिजनों को लगी तो गुस्साएं परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस ने मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

दरअसल सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित पेड़ गांव निवासी मंगल पाल का 9 वर्षीय पुत्र अनुराग रोजाना की तरह 5 मार्च को भी घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां मौके पर पहुंचे 4 युवकों ने जमीनी विवाद के चलते अनुराग का अपहरण कर मौके से फरार हो गए। वही जब परिजनों ने अनुराग को घर के बाहर खेलता नही देखा तो उसे खोजना शुरू किया। बहुत देर तक खोजने के बाद जब उसका कोई पता नही लगा तो परिजनों ने अनुराग के लापता होने की खबर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अनुराग को खोजना शुरू कर दिया। उसी बीच पुलिस को अनुराग का शव मिर्जापुर के सीखड़ गांव में तालाब किनारे से बरामद हुआ। वही बच्चे के शव के बरामद होने की जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजनों ने अनुराग की हत्या का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले इन्द्रजीत और अमरजीत यादव पर लगाया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और भी गहनता से शुरू की तो पुलिस ने मामले में मिर्जापुल निवासी लवकुश यादव और शिवकुमार दुबे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान लवकुश और शिव ने अपना गुनाह कबुलते हुए पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों का पता भी पुलिस को बताया जिसके बाद जब दो अन्य आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की। जिसमें करन यादव और गणेश प्रताप सिंह मुठभेड़ में घायल हो गए। जिनका अस्पताल मे उपचार जारी है।

वही मृतक परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सड़को को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। जिन्हें एसपी ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। फिलहाल पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *