July 5, 2024

सिंगर हनी सिंह जाएंगे जेल?, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

0

एंटरटेनमेंट डेस्क

बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में याचिका दायर की है। तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुश्री तानिया सिंह के समक्ष 3 अगस्त (आज) मामला दर्ज किया गया ।

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने कोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया। इसके साथ ही कोर्ट ने अगले आदेश तक हनी सिंह पर संपत्ति आदि का निपटान करने पर भी रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि हनी सिंह और शालिनी 20 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। जिसके बाद हनी सिंह ने साल 2011 में शालिनी से शादी कर ली थी। साल 2014 में हनी सिंह ने एक रियलिटी शो इंडियाज रॉस्टार के एपिसोड में अपनी पत्नी को दर्शकों से मिलवाया था। साल 2011 में फिल्म कॉकटेल का अंग्रेजी बीट गाना उनका सबसे हिट गाना रहा था। जिसके बाद से लोग उन्हें खुले तौर पर सुनने लगे थे। इस गाने से ही उन्हें शोहरत मिलनी शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *