CORONA : पिछले 24 घंटे में 87295 नए संक्रमित आए सामने, 2115 लोगों की मौत
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/06/images-2.jpeg?fit=640%2C360&ssl=1)
नमन सत्य न्यूज
देश में 2 महीने बाद 24 घंटे में 1 लाख से कम नए संक्रमित मामले सामने आए है। लंबे समय से लगातार देश में रोजाना 1 लाख से ऊपर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सामने आ रहा था। लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान 87295 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। इस दौरान 2115 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए अपनी जान गवां दी। वही पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से जंग जीतकर बिलकुल स्वस्थ हो गए।
देश में कोरोना के कुल आंकड़े
देश में कोरोना से अब तक के कुल आंकड़े की बात करें तो देश में कोरोना से अब तक कुल 2 करोड़ 89 लाख लोग संक्रमित हो चुके है। जबकि 2 करोड़ 73 लाख लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना काल के दौरान अब तक देश में 3 लाख 51 हजार लोगों ने कोरोना से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद देश में कुल 12 लाख 97 हजार मरीजों का उपचार जारी है।