PETROL/DIESEL PRICE TODAY : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 27 और डीजल 28 पैसे हुआ महंगा
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/06/petrol-pump-1592446015.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
दिल्ली ब्यूरो
देश में एक बार फिर आमजन पर महंगाई की मार पड़ी है। शुक्रवार को भारतीय तेल कंपनियों ने अपने दामों में एक बार फिर से इजाफा किया है। इस दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल 27 पैसे जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा किया है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल की कीमत 85.66 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही अन्य महानगरों में तेलों के दामों की बात करें तो
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/06/WhatsApp-Image-2021-06-04-at-12.37.23-PM.jpeg?resize=640%2C360&ssl=1)
आपको बता दें देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किए जाते हैं। देश में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन समेत अन्य खर्चों को जोड़कर इनके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं।