July 5, 2024

देश में कोरोना : पिछले 24 घंटे में 1.31 लाख नए केस, 2705 लोगों की मौत

0

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

देश में कोरोना संक्रमण अपने अंतिम चरण पर नजर आ रहा है। रोजाना मामलों में भारी गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं पिछले 24 घंटे के अनुसार देश में 1 लाख 31 हजार 280 नए कोरोना संक्रमित सामने आए है। जबकि 2705 लोगों की कोरोना से जूझते हुए मौत हो गई है। इस दौरान 2 लाख 5 हजार 771 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। वहीं पिछले 4 दिन में अब तक 7 लाख से अधिक मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे है।

देश में कोरोना आंकड़े

देश में अब तक कोरोना आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 85 लाख लोग संक्रमित हो चुके है। जबकि इस दौरान 2.65 करोड़ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे है। कोरोना की वजह से देश में अब तक 3 लाख 40 हजार लोगों ने अपनी जान गवां दी है। जिसके बाद देश में अब कुल 16.31 मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *