दिल्ली : सोमवार से फैक्ट्रियां खोलने और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी की इजाजत, केजरीवाल ने दी जानकारी
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/05/images-2021-05-28T151437.229.jpeg?fit=550%2C309&ssl=1)
दिल्ली संवाददाता
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। जिसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के अनलॉक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की । प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस का प्रकोप कम हो गया है। ऐसे में मध्य वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को अनलॉक करने का फैसला किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा। क्योंकि अभी केवल कोरोना की रफ्तार कम हुई है। लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई।
फिलहाल दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली में फैक्ट्रियों को चलाने और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी की इजाजत दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि अभी हमें कोरोनावायरस से सतर्क रहने की जरूरत है।