July 8, 2024

दिल्ली : पटरी पर लौट रही जिंदगी, प्रवासी मजदूर कर रहे घर वापसी

0

दिल्ली संवाददाता

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। जिसके बाद दोबारा प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट गए थे। लेकिन अब जब दिल्ली की सेहत में सुधार होने लगा है तो एक बार फिर  प्रवासी मजदूर अपने गांव से वापस दिल्ली की ओर लौटने रहे हैं। जिसका एक नजारा गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। गुरूवार को रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखी गई। यह सभी मजदूर लॉकडाउन के दरमियां दिल्ली छोड़ कर अपने मूल स्थान वापस लौट गए थे। लेकिन अब जब दिल्ली की हालात में सुधार हो रहा है तो इन सभी लोगों ने एक बार फिर दिल्ली की और अपना रुख करना शुरू कर दिया है। एक यात्री ने बताया कि दिल्ली के हालातों में पहले से सुधार हुआ है। इसलिए ये फिर से कमाने के लिए दिल्ली लौटे हैं।  दूसरे अन्य यात्री ने बताया की दिल्ली में जब कोरोना था, तब वह अपने घर वापस लौट गया था। अब जब दिल्ली के हालात सुधरने लगे हैं तो यह वापस कमाने लौटे हैं।

केजरीवाल ने किया था 31 मई के बाद अनलॉक का ऐलान

आपको बता दें पिछली बार 23 मई को जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाया था। उस दरमियान केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह तत्कालीन हालातों को देखते हुए 31 मई के बाद अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू कर देंगे। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब प्रवासी मजदूर कमाने के लिए वापस दिल्ली लौटने लगे हैं।

https://youtu.be/ssF9kDQxtpU

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के आंकड़े

आपको बता दें कि दिल्ली मे पिछले 24 घंटे में 1072 नये मरीज सामने आये है. इस दौरान 117 लोगों ने कोरोना से जुझते हुये दम तोड़ दिया। फिलहाल दिल्ली में अब कुल 16,378 मरीजों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *