July 8, 2024

UP : दरोगा की अनोखी पहल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

0

लालाजी , सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश की पुलिस अक्सर अपने अनोखे कार्य को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। जिसके चलते कई बार पुलिस विभाग को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है, तो कई बार लोग जमकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर तारीफ भी करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो यूपी के सुल्तानपुर से सामने आया है। जहां एक दरोगा कई महिलाओं को कच्ची शराब और अवैध कार्य ना करने की कसम खिलवा रहे है। जानकारी के अनुसार बंधुआ कला थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह यादव को हाल ही में थाना क्षेत्र में कई महिलाओं द्वारा अवैध कार्य करने और कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दरोगा को मुखबिरी द्वारा अवैध कार्य करने वाली महिलाओं के घर का पता चल गया। बस फिर क्या था। दरोगा ने तत्काल इन सभी महिलाओं को थाने में तलब कर लिया और उसके बाद महिलाओं को अवैध कार्य न करने के लिए कसम खिलवाने लगे। दरोगा ने महिलाओं को समझाते हुए मेहनत से अन्य कोई भी कार्य करने को कहा, इसके साथ ही दरोगा ने कहा कि वह इस बार सभी को छोड़ रहे हैं। भविष्य में अगर किसी भी महिला द्वारा अवैध कार्य करने की जानकारी प्राप्त होती है तो उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर दरोगा प्रवीण सिंह यादव की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस के हर दरोगा को जनता के प्रति इस तरह का ही व्यवहार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *