July 8, 2024

देश में घटने लगी संक्रमितों की संख्या , 24 घंटे में 1.95 लाख हुए संक्रमित, 3496 लोगों की मौत

0

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमित की रफ्तार धीमे होने लगी है। इस दौरान मौत के आंकड़े भी कमी देखी गई है। देश में पिछले कई दिनों से मौत के आंकड़े लगातार 4 हजार की संख्या को पार कर रहे थे। लेकिन पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के दौरान संक्रमित और मृतकों की संख्या दोनों में कमी देखी गई। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार लोग भारी संख्या में स्वस्थ होकर भी अपने घर भी लौट रहे है। अगर देश में पिछले 24 घंटे के आकड़ो की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 95 हजार 685 लोग सामने आए है। जबकि 3496 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। इन सबके बीच अच्छी बात ये है की 24 घंटे के दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।

देश में कोरोना के कुल आंकड़े

देश में कोरोना के अब तक कुल आंकड़ों की बात करें तो, देश में अब तक 2 करोड़ 69 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसके साथ ही देश के अब तक 2 करोड़ 40 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। वही 3 लाख 7 हजार लोगों ने कोरोना से जूझते हुए अपनी जान गवां दी। जिसके बाद देश में अब कुल 25 लाख 81 हजार मरीजों का उपचार जारी है।

राज्यों में कोरोना का हाल

महाराष्ट्र

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 22,122 लोग संक्रमित हुए है। जबकि 592 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 42,320 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। फिलहाल प्रदेश में अब कुल 3.27 लाख मरीजों का उपचार जारी है।

उत्तर प्रदेश का कोरोना हाल

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान 3,894 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। इस दौरान 153 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 हजार 918 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए। जिसके बाद प्रदेश में अब 76 हजार 703 मरीजों का इलाज जारी है।

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े

देश की राजधानी की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 1550 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। जबकि इस दौरान 207 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही इस 24 घंटे के दौरान 4375 लोगो कोरोना से जंग जीत गए। जिसके बाद अब प्रदेश ने कुल 24578 मरीजों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *