July 5, 2024

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा खत, कई गंभीर मुद्दों पर उठाए सवाल

0

नमन सत्य ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए गुरूवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है। जिसमें प्रियंका ने सीएम से कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जनता को बुरे हालातों पर छोड़ दिया। ऐसे समय में सरकार को जनता का साथ देना चाहिए। प्रियंका ने लिखा कि लोग कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। वहीं सरकार पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है। प्रियंका ने कहा सरकार को तत्काल निजी अस्पतालों की उपचार शुल्क को तय करना चाहिए। इसके साथ ही सरकार को महंगाई पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई को लेकर त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर भी नहीं जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि लोकडाउन होने के चलते हैं। मध्यवर्ग के दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन सभी लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार को कई नीति बनाई जानी चाहिए। जिससे मध्य वर्ग दुकानदारों को तत्काल राहत मिल सके।

प्रियंका ने कहा कि सरकार की कोरोना के लेकर कोई तैयारी नहीं थी जिसके चलते प्रदेश की जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। प्रियंका ने प्रदेश में बढ़ते बिजली के दामों पर भी सीएम योगी के आगे मुद्दा उठाया। प्रियंका ने लिखा प्रदेश की जनता बढ़े दामों और स्मार्ट मीटरों से पहले ही बहुत त्रस्त है। लिहाजा इस कोरोनाकाल में एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ाए जाने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को बिजली के बढ़ते दामों पर रोक लगानी चाहिए और जनता का ख्याल रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *