July 8, 2024

देश में थमने लगे कोरोना के मामले , पिछले 24 घंटे में 3.66 लाख नये मामले आए सामने, 3747 लोगों ने गंवाई जान

0

नेशनल डेस्क

देश में कोरोना की तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना मौत के आंकड़े बेहद डराने वाले है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 3 लाख, 66 हजार 317 मामले सामने आए है। जबकि 3 हजार 747 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं इस 24 घंटे के दौरान 3 लाख 53 हजार 580 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए है। इस बीच रोजाना सामने आ रहे आंकड़ों के दौरान परेशान करने वाली बात ये भी है की अब देश में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़े कम और मौत के आंकड़े ज्यादा निकल कर आ रहे है। ऐसे में सरकार को मेडिकल विभागों और कर्मचारियों पर ज्यादा ही ध्यान देने की जरूरत है। ताकि मौतों के आंकड़ों को बढ़ने से रोका जा सकें। फिलहाल देश में अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 2 करोड़ 22 लाख 96 हजार 414 मामले सामने आ चुके है। जिसमें 2 लाख 42 हजार 362 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 करोड़ 83 लाख 17 हजार 404 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। फिलहाल देश में अब तक कुल 37 लाख 36 हजार 648 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अगर देश के कुछ राज्यों पर नजर डाले तो यूपी में कोरोना के मामले पहले के मुकाबले घटे है। जबकि महाराष्ट्र का हाल जस का तस बना हुआ है।

महाराष्ट्र की हालत खराब

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 48,401 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 572 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वहीं 60,226 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। फिलहाल महाराष्ट्र में कुल अब तक 6,15,783 कोरोना संक्रमितों का इलाज जारी है। वहीं अब तक कुल 75,849 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अब तक कुल 44,07,818 लोगों को ठीक कर घर भेज दिया गया।

राजधानी दिल्ली में भी बढ़े मौत के आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 14 हजार 738 मामले सामने आए है। जिसमें 273 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक कुल 12 लाख 17 हजार 991 मरीजों को ठीक किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का गिरता ग्राफ

यूपी में पिछले कुछ दिन से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में 23,333 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि 296 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 34,636 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। यूपी में अब तक कुल 15,03,490 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। जिसमें 2,33,981 लोगों का इलाज जारी है।

वैक्सीनेशन में लाई गई तेजी

देश में जितनी तेजी से कोरोना ने रफ्तार बनाई हुई है। उससे कहीं ज्यादा तेजी का काम वैक्सीनेशन पर जारी है।सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक अब तक कुल 16,94,39,663 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 20,23,532 लोगों कोरोना डोज़ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *