July 8, 2024

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट बरकरार, सिसोदिया बोले 976MT ऑकसीजन की जरूरत

0

दिल्ली संवाददाता

दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हालात बेहद खराब है। ऑक्सीजन की कमीं के चलते लगातार मरीज अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर राज्य में ऑक्सीजन की जरूरत की जानकारी दी है। मनीष ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 700 MT ऑक्सीजन मिली है। लेकिन दिल्ली के बिगड़ते हालातों को देख मनीष ने आगे के लिये 976 MT ऑक्सीजन की मांग की है।

मनीष ने बताया कि बीते 5 मई को केंद्र सरकरा द्वारा दिल्ली को पहली बार 730 MT ऑक्सीजन मिली थी। उसके बाद फिर से ऑक्सीजन लेवल को घटा दिया गया। अगले दिन यानि 6 मई को दिल्ली को 577 और 7 मई को 487 MT ऑक्सीजन ही मिल सकी है। सिसौदिया ने कहा की दिल्ली के हालात बेहद खराब है। इतनी कम ऑक्सीजन पर हम अस्पताल में सप्लाई नही दे पा रहे है। हालांकि आपकों बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के ऑक्सीजन संकट को लेकर केंद्र सरकार को जमकर फटकारा था औऱ अगली सुनवाई तक दिल्ली को 700MT ऑक्सीजन देने को कहा था। बावजूद इसके केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली को पूरी गैस नहीं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *