July 8, 2024

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीना ने विश्व भर से मांगी मदद

0

देश में लगातार कोरोना से लोगों की जान जाते देख प्रियंका चोपड़ा से रहा नहीं गया और उन्होने कोरोना संकट पर वैश्विक समुदाय से मदद की अपील की है। आपको बता दें इस मामले पर प्रियंका ने एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा है कि भारत मेरा घर है, लोग वहां मर रहे हैं, प्लीज मदद के लिए आगे आइए। जाहिर है कि प्रियंका के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। इसके साथ ही वह ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेसडर के रुप में भी नियुक्त हैं। इससे यह तो साफ है कि प्रियंका की इस अपील का विश्व स्तर पर कुछ असर तो जुरुर दिखाई देगा। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा लगभग 15 सालों से यूनिसेफ फाअंडेशन से जुड़ी हुई हैं।

खुद भी करेंगी आर्थिक मदद
मदद की अपील के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी जानकारी दी कि वह खुद भी आर्थिक सहायता करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका ने यह भी बताया कि मैं और निक पहले से ही मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हर कोई देख रहा है कि वायरस कितना खतरनाक है और कहां तक पहुंच चुका है।

दोनों देशों के बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस वायरस को हराना जरुरी है। ऐसा करने के लिए हमें एक दूसरे की जरुरत होगी। आपको बतादें कि भारत में पिछले 24 घंटों में 3 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *