July 8, 2024

कोरोना ने एक बार फिर तोड़े सारे रिकार्ड, 24 घंटों में 3 लाख 52 हजार नए मामले दर्ज

0

देश में कोरोना महामारी का रुप लगातार विकराल होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 52 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही 2,812 लोगों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। आपको बता दें बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के चलते हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। लगभग 2 महीने से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण चिकित्सा क्षेत्र में भी खासी चुनौतियां बढ़ रही है। कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए ही राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन भी बढ़ाया जा रहा है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में आए आंकड़ों के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार के पार पहुंच गयी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हजार 123 हो चुकी है। बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य दर में भी 82.62 फीसदी की गिरावट आई है। फिलहाल देश में 28 लाख 13 हजार 658 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1 करोड़ 43 लाख 4 हजार 382 लोग ठीक किए जा चुके हैं। इसके बावजूद हर रोज मामले बढ़ कर आने के कारण कोरोना देश में गंभीर समस्या बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *