मेडिकल ऑक्सीजन पर 3 महीने के लिए हटाया गया आयात शुल्क
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/modi-4.jpg?fit=400%2C300&ssl=1)
नमन सत्य ब्यूरो
कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालातों को देखते हुए स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों में कमी आ सके। आपको बता दें देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी मेडिकल ऑक्सीजन आयात के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन, मेडिकल ऑक्सीजन और संबंधित उपकरणों से आयात शुल्क हटा दिया है।
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/oxygen-pti-1619072649.jpg?resize=565%2C408&ssl=1)
पीएम की अध्यक्षता में हुआ फैसला
वित्त मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पर 10 फीसदी का आयात शुल्क और ऑक्सीजन पर 5 फीसदी आयात शुल्क लगाया जाता है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एसके साथ ही किन-किन वस्तुओं पर आयात कर की छूट दी गई है यह जानकारी भी दी गई है।