July 8, 2024

नवरात्री का पहला दिन आज, PM मोदी और CM योगी ने दी शुभकामनाएं

0

भारत एक ऐसा देश है जहां पर अगर मनाया जाए तो हर दिन एक त्यौहार मनाया जा सकता है। यहां होली, दिवाली, रक्षाबंधन समेत कई बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं और इन्हीं त्यौहारों में से एक हैं नवरात्री उत्सव. नवरात्री उत्सव देश में दो बार मनाया जाता है। आज हम चैत्र नवरात्रों के पूजा विधि-विधान की बात करेंगे।

नवरात्र के पहले दिन का महत्व

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए आप मां की चौकी सजा कर उत्तर दिशा की ओर मुख कर के बैठे और ओम् शैलपुत्रये नम: मंत्र का जाप करें। लौंग और कलावे की माला बनाएं और मां के हाथों में अर्पण करते हुए अपनी विनती मां से कहें। इसके साथ ही मां को नवैद्य भोग अर्पण करें और हवन जरुर करें।

कौन हैं माता शैलपुत्री

मां शैलपुत्री दुर्गा मां के पहले स्वरुप के नाम से जानी जाती हैं। ये ही नवदुर्गों में प्रथम दुर्गा हैं। मां ने हिमालय राजा के घर में उनकी पुत्री के रुप में जन्म लिया था इस काऱण ही इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इस दिन योगी अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं औऱ यहीं से उनकी योग साधना का आरंभ होता है। हिंदू पुराणों में बताया गया है कि राजा दक्ष के द्वारा कराए जा रहे यज्ञ के अग्नि कुंड में कूदने के बात सती माता का शरीर अग्नि में भस्म हो गया था और उसके बाद मां राजा हिमालय के घर उत्पन्न हुई थीं और शैलपुत्री के नाम से विख्यात् हुईं।

आपको बता दें नवरात्री के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को नवरात्री की शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी

सभी देशवासियों को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए।

CM योगी आदित्यनाथ

शक्ति उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।जगत जननी माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौहार्द से परिपूर्ण करें।

CM अरविंद केजरीवाल

सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ सभी देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे।

जय माता दी

SP प्रमुख अखिलेश यादव

देवी माँ से सबके लिए आरोग्य के अनुनय एवं सुख, शांति, समृद्धि की कामना के साथ सभी को ‘चैत्र नवरात्रि’ की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *