IPL 14 KKR vs MI: अंबानी की मुंबई के सामने किंग खान के राइडर्स की चुनौती
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/KM.jpg?fit=530%2C213&ssl=1)
नमन सत्य/ स्पोटर्स डेस्क
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/KKR-1.jpg?resize=196%2C213&ssl=1)
आईपीएल के 14वें सीजन में सभी टीमें अपना एक एक मैच खेल चुकी है, अब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमें मंगलवार को लीग स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। अपने पहले मैच में कोलकाता को जहां जीत मिली है वहीं मुंबई के हाथ हार लगी थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें क्या बदलाव करती हैं।कोलकाता ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था वहीं मुंबई को बंगलोर से हार मिली थी। आज के मैच में कोलकाता जीत दर्ज कर अपने अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी तो दूसरी तरफ मुंबई अपना पहला मुकाबला जीतकर खाता खोलना चाह रही होगी।
मुंबई इंडियंस संभावित 11: ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, मार्को यानसन, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डीकॉक, रोहित शर्मा।
कोलकाता नाईट राइडर्स संभावित 11: वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, शुभमन गिल, इयोन मॉर्गन।