नक्सलियों ने गायब CRPF जवान का फोटो किया जारी, जवान के सुरक्षित होने का भी किया दावा
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/1.jpeg?fit=640%2C306&ssl=1)
नमन सत्य ब्यूरो
छत्तीसगढ़ Update: बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में देश के कई जवान घायल हो गए थे और 24 जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही एक जवान के लापता होने की भी खबर सामने आयी थी। और मुठभेड़ खत्म होने के कुछ समय बाद नक्सललियों ने गायब जवान को अपने कब्जे में होने की सूचना दी थी। अब नक्सलवादियों ने CRPF जवान राकेश्वर सिंह मनहास का एक फोटो जारी किया है औऱ जवान के सुरक्षित होने की सूचना दी है। सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने जवान को दो दिन में रिहा करने का भी एलान किया है। इसके साथ ही वे जल्द ही जवान राकेश्वर सिंह का वीडियो भी जारी करेंगे।
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2021/04/2.jpeg?resize=521%2C293&ssl=1)
सुरक्षाबलों ने ज्वाइंट ऑपरेशन को दिया था अंजाम
2 अप्रैल को कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ औऱ डीआरजी के जवानों ने नक्सलवादियों के खिलाफ एक ज्वांइंट आपरेशन किया था। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने 15 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा था।