June 26, 2024

छत्तीसगढ़ : बीजापुर नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद, 15 नक्सली ढेर

0

बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 15 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में लगभग 31 घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तो एक कोबरा कमांडो का शव बरामद हुआ है। शव को एयरलिफ्ट के जरिए जगदलपुर भेजा गया है। बता दें सुरक्षाबलों पर हमले की घटना पर कई बड़े राजनेताओं ने दुख जताया है।

1 जवान अब भी लापता

बीजापुर नक्सली मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद और लगभग 31 जवान घायल हुए है। इसके साथ ही 1 जवान लापता बताया जा रहा हैं। लापता जवानों

की खोज के लिए कमांडो का सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में 7 गंभीर रुप से घायल हुए जवानों को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। बता दें कि 3 अप्रैल करीब दोपहर 12 बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरु हुई थी। यह मुठभेड़ करीब 3 घंटे तक चली थी।

नक्सलियों के शवों में एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ है।

छत्तीसगढ़ हमले पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जताया दु:ख

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा “छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीरों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी और आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे

और घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *