October 6, 2024

हनी सिंह की पत्नी का ससुर पर आरोप, कमरे में घुस कर छाती पर लगाया हाथ

0

एंटरटेनमेंट डेस्क

घरेलू हिंसा मामले में बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार द्वारा कोर्ट में लगाई गई याचिका से रोजाना नए-नए गंभीर खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बार शालिनी तलवार का आरोप है कि एक बार वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। उस दरमियान उनके ससुर शराब के नशे में कमरे में घुस आए और उनके शरीर को गलत ढंग से छूने लगे। इसके साथ ही शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार  ने कोर्ट से हनी सिंह से मासिक खर्चे दिलवाने की भी मांग की है। शालिनी तलवार ने कहा कि उसे हर महीने 5 लाख रुपए खर्च के तौर पर दिए जाएं, ताकि वो अपने विधवा मां के ऊपर बोझ ना बन सकें। इसके साथ ही शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह को शादी में मिले हुए दहेज के साथ-साथ ज्वाइंट प्रॉपर्टी को फिलहाल ना बेचने की कोट से दरख्वास्त की है। शालिनी का यह भी आरोप है की शादी के कुछ साल बाद ही हनी सिंह शादी में मिली हुई अंगूठी को भी पहनना बंद कर चुके थे। जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में किसी दूसरी लड़कियों को ना पता चल सके। शालिनी के अनुसार वे काफी लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी। ऐसे में अब उन्हें डॉक्टर की जरूरत है। ताकि वे अपने मानसिक उत्पीड़न का उपचार करा सकें। बरहाल शालिनी तलवार अब हनी सिंह के लिए गले की फांस बनती जा रही है क्योंकि उनकी याचिका से रोजाना नए-नए खुलासे और गंभीर आरोप हनी सिंह के लिए नई-नई मुश्किलें खड़ी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *