UP: भाजपा के पास नहीं है वोट, संजय निषाद के बेटे ना मांगे भीख
हरदोई संवाददाता
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा की सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने हाल ही में BJP से खुद को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। जिसके बाद एक बार फिर संजय निषाद के बेटे ने बीजेपी से समर्थन मांगा है। जिस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बयान देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के पास खुद का वोट नहीं है। संजय निषाद के बेटे को बीजेपी से भीख मांगने की जरूरत नहीं है। संजय निषाद को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हो जाना चाहिए जिसके बाद हमारी सरकार बनेगी तो हम 5 साल में 5 मुख्यमंत्री बनाएंगे और 1 साल में 4 डिप्टी सीएम को घोषित किया जाएगा। अगर संजय निषाद हमारे साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होंगे तो सबसे पहले हम उन्हें ही मुख्यमंत्री घोषित करेंगे उसके दूसरे साल राजभर समुदाय से तीसरे साल पटेल समुदाय और चौथे साल अन्य समुदाय से मुख्यमंत्री घोषित करेंगे। ऐसा करने से प्रदेश में 5 साल के भीतर हर पिछड़ा जाति का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर ने हरदोई के सण्डीला में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की थी। उस दौरान उन्होंने अपनी सरकार बनाने की बात कही थी।