October 6, 2024

नमन सत्य न्यूज ब्यूरो

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच भारत में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम रही। अमेरिका डाटा इंटेलिजेंस फॉर्म मॉनिटरी कंसल्ट के सर्वे के अनुसार ग्लोबल लीडर्स की रैंकिंग में मोदी नंबर 1 पर है। उनकी लोकप्रियता को 100 में से 66% लोगों ने पसंद किया है।

इस पूरे सर्वे में अमेरिका, ब्रिटेन,रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देश के नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि सर्वे में यह भी बताया गया है कि पिछले 1 साल में मोदी की लोकप्रियता में 20% की गिरावट भी आई है। फिर भी जून की शुरूआत तक 66% लोग मोदी को पसंद करते रहे। सर्वे में भारत के 2,126 लोगों को शामिल किया गया। इसमें 28% लोगों ने मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार किया है। वहीं सर्वे में सिर्फ तीन देश के नेताओं की रेटिंग 60 प्रतिशत के ऊपर है। जिसमे में प्रधानमंत्री मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर है और वही तीसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर का नंबर आता है।

पीएम मोदी के रैंकिंग में सुधार को लेकर अमेरिका एजेंसी ने बताया कि 7 जून को PM  मोदी ने राष्ट्र के नाम जो संबोधन दिया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में काफी सुधार आया। जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की थी, आपको बता दें कि राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगवाने की घोषणा की थी। उन्होंने राज्य सरकारों को 75% वैक्सीन की आपूर्ति करने की बात कही थी। वहीं राष्ट्र के नाम संबोधन में ही 80 करोड़ गरीब परिवारों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने का वादा भी किया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विश्व के नेताओं में लोकप्रियता में सबसे ऊपर रहते हैं। ऐसे में वह लगातार राष्ट्र के नाम संबोधन, हर महीने मन की बात और आम जनता से कनेक्ट होते रहते हैं। जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता की रैंकिंग में काफी सुधार होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *