रामायण के सुमंत का निधन
नमन सत्य न्यूज ब्यूरो
टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण के एक और किरदार का बुधवार को निधन हो गया। मशहूर अभिनेता चंद्रशेखर 97 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ कर हम सबके बीच से चले गए। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि चंद्रशेखर ने मशहूर धारावाहिक रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था।
चंद्रशेखर की मौत की खबर उनके बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी और बताया कि “पिता जी का स्वर्गवास हो गया है, सुबह 7 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली, अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले शमशान घाट पर किया जाएगा” गौरतलब है की चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई उन्होंने रामायण सीरियल के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। इसके पहले उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था। 1950 के दशक के वो पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। उन्होंने लगभग 112 फिल्मों में काम किया है।
उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1992 को हैदराबाद में हुआ था। 13 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी। जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय उन्होंने जीवन यापन के लिए चौकीदारी की नौकरी और ट्राली खींचने का काम भी किया था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा भी रह चुके हैं।