सुलतानपुर : पुरानी रंजिश में व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार
लालजी, सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खुलते ही अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। रोजाना एक के बाद एक हत्या, लूट और डकैती के नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती वारदातों को देखकर अब ऐसा लगता है जैसे यहां रामराज्य खत्म और जंगल राज्य शुरू हो चुका हो। ताजा मामला सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र स्थित पौधनरामपुर गांव का है। जहां बीती रात कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पौधनरामपुर गांव के रहने वाले पिंटू सोमवार देर शाम अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकले थे। उस दौरान पिंटू जैसे ही उड़री गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात बदमाशों ने पिंटू के सिर में गोली मार दी। जिसके चलते पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमलावर भी मौके से फरार हो गए। इन सबके बीच हैरानी की बात ये रही कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार पुलिस को घटना की जानकारी दी जाती रही बावजूद इसके घटनास्थल पर पुलिस घंटों देर बाद पहुंची। जिसके चलते लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की।
मृतक के बेटे की मानें तो पिता की किसी से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते कई बार बदमाश उनके पास भी पिता को समझाने की बात कह कर चले गए थे। वही एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।