देश में कोरोना से सुधार, पिछले 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस, 3204 लोगों की मौत, 2.31 लाख लोग हुए स्वस्थ
नमन सत्य न्यूज ब्यूरो
देश में कोरोना के हालातों में लगातार सुधार देखा जा रहा है। रोजाना मामलों में भारी गिरावटें दर्ज हो रही है। अगर देश में कोरोना के हालात यही रहे तो बहुत जल्द देश कोरोना से जंग जीत लेगा और एक बार फिर देश का आमजन पहले की तरह अपने काम काज पर वापस लौट सकेगा। वहीं अगर देश में पिछले 24 घंटे के आंकड़ो की बात करे तो 24 घंटे के दौरान 1 लाख 33 हजार 48 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है। जबकि इस दौरान 3204 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। वहीं 24 घंटे के दौरान 2 लाख 31 हजार 277 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए।
देश में कोरोना के आंकड़े
पिछले 24 घंटे के आंकड़े सामने आने के बाद अब देश में कुल 17 लाख 89 हजार मरीजों का इलाज जारी है। वहीं देश में अब तक कुल कोरोना से 2 करोड़ 83 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अब तक कुल 3 लाख 35 हजार मरीजों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी हैं। वहीं दुसरी तरफ देश में अब कुल कोरोना से 2 करोड़ 41 लाख लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। जबकि अब तक कोरोनावायरस से 3 लाख 35 हजार लोगों ने दम तोड़ दिया। इन सबके बीच फिलहाल अच्छी बात यह है कि देश में कोरोनावायरस के मामलों में जिस तरह से भारी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अब माना ये भी जा रहा है कि बहुत जल्द देश कोरोनावायरस से जंग जीत लेगा।