दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन, मेट्रो सेवा भी रहेगी बंद
दिल्ली संवाददाता
देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में अब 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच पहले जैसी सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आपको बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल को पहला लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके बाद दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार ना होता देख सीएम केजरीवाल ने 26 अप्रैल को एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया था। इन सबके बीच दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में अभी भी लगातार ऑक्सीजन संकट बरकरार है। इस दौरान दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण की मरीज कम तो हुए हैं। लेकिन मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लिहाजा एक बार फिर सीएम केजरीवाल ने रविवार (आज) लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में अब 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन अवधि के दौरान दिल्ली मेट्रो की रफ्तार में भी ब्रेक लगा दी गई है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली मेट्रो नहीं चलेगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण रेट में लगातार कमी आ रही है। दिल्लीवासी सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिसके लिए मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद करता हूं।