जिला अस्पताल में रेमडेसीविर इंजेक्शन की लूट
नमन सत्य ब्यूरो
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला अस्पताल में रेमडेसीविर इंजेक्शन की लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार रात अस्पताल प्रशासन द्वारा कोविड 19 वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। उसी दरमियान कुछ मरीजों को इंजेक्शन नही मिल पाए थे। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीज नाराज हो गए और अस्पताल प्रशासन से वैक्सीन की लूटपाट करने लगे। अस्पताल प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने की भी तमाम कोशिश की गई वावजूद इसके लोग नही मानें। लूटपाट के दौरान जो जितनी वैक्सीन लूट पाया लूट ले गया। आपको बतादे कि राज्य में 5000 इंजेक्शन की रोजाना जरुरत पड़ती है। लेकिन फिलहाल सिर्फ 3 से 4 हजार डोज ही रोजाना उपलब्ध हो पा रही है।