कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, गिनाई 9 साल की सरकार में 9 कमियां
![](https://i0.wp.com/namansatya.com/wp-content/uploads/2023/05/namansatyanews-thumb-2023-05-26T185751.676.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
2024 लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी से चुनाव की तैयारियों पर लगी हुई नजर आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी भाजपा की केंद्र में 9 साल की सरकार में खामियां ढूंढने में लगी है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा सरकार ने जो भी वादें जनता से किए उन्हे मोदी सरकार पूरा करने में असफल रही है।
कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर #naakamike9saal का ट्रेंड चलाते हुए मोदी सरकार के 9 कामों को गिनाया जिनमें भाजपा सरकार असफल दिखाई दी है। कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को बयान देते हुए कहा कि मोदी सरकार में बीते 9 वर्षों में देश ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का तांडव देखा है।
आगे कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा किए गए वादों पर तंज कसते हुए कहा कि PM मोदी ने 2022 तक हर भारतीय को घर देने का वादा किया था। मोदी जी, ये वादा भी आप पूरा नहीं कर पाए, ये जनता के साथ विश्वासघात है। आपको माफी मांगनी चाहिए।
आगे रोजगार मे मुद्दे पर सरकार से सवाल करते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने 2014 में सरकार बनने से पहले 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन सरकार का ये वादा भी सिर्फ जुमला निकला। देश मेें उल्टे बेरोजगारी दर बढ़ी है।
महंगाई पर कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले नारा लगाया था “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।” लेकिन आज महंगाई दोगुनी हो गई है। और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है।