September 30, 2024

जापान: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे नरेंद्र मोदी, द्विपक्षीय बैठक में भी लिया हिस्सा

0

देश-विदेश डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए टोक्यो पहुंचे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक होते हुए शिंजो आबे के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा को संबोधित करते हुए कहा कि आप के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध और भी अधिक गहरे होंगे। भारत आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को पूरी तरह से तैयार है।

8 जुलाई को हुई थी शिंजो आबे की हत्या

गौरतलब है कि शिंजो आबे की हत्या जापान के नारा शहर के बीच सड़क पर 8 जुलाई की सुबह लगभग 11 बजे की गई थी। जब शिंजो आबे जापान में होने वाले उच्च सदन के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार कर रहे थे। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *