इटावा: डंपर और मैक्स पिकअप में भीषण भिड़ंत, 2 की मौत, 7 घायल
अरवीन
यूपी के इटावा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें डंपर और मैक्स पिक अप में भीषण भिड़ंत हुई है। भिड़त में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है जब्कि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार सभी घायल लोग नई दिल्ली से उन्नाव आदर नामक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन जैसे ही वो लोग कानपुर हाइवे के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के पास पहुंचे तभी डंपर ओर मैक्स पिक अप में जोरदार टक्कर हो गई। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में 2 की मौत, 3 गंभीर जब्कि 4 की हालत स्थिर बताई जा रही है।