October 6, 2024

यूपी में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र किया जारी, 40 फीसदी आरक्षण देने का किया वादा

0
महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने का वादा

लखनऊ,

यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब महिला वोटरो को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने अब महिलाओं के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस महिलाओं को फ्री स्कूटी से लेकर स्मार्टफोन और 50 प्रतिशत तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को टैक्सों में छूट देगी।

महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी देने का वादा

सरकारी नौकरी में महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी का वादा किया है. इसके अलावा घोषणा पत्र में नौकरीपेशा महिलाओं के लिए 25 शहरों में होस्टल के निर्माण की भी बात कही गई है। इसके अलावा महिला वरिष्ठ नागरिक और विधवाओं को हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन के तौर पर दी जाएगी, और किसी भी तरह की बीमारी में महिलाओं को 10 लाख रुपये का मेडिकल बीमा दिया जाएगा।

इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में बढ़ती हिस्सेदारी देश की सोच और नजरिया बदलेगी। इससे महिलाओं को ताकत मिलेगी। महिलाओं की इस राजनीतिक शक्ति से यूपी की तस्वीर बदलेगी।। अपने इस घोषणा पत्र के जरिए कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं के लिए तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का भी वादा किया है।

“लड़की हूं, लड़ सकती हूं”

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने अपनी पार्टी का एक स्लोगन भी रीलीज किया था। जिसको नाम दिया गया था “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” उस दौरान प्रियंका ने विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी से 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देने का ऐलान किया था। ऐसे में अब एक बार फिर प्रियंका ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लुभावना घोषणा पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *