नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका गांधी ने BJP पर जमकर साधा निशाना, नोटबंदी को बताया फेल
दिल्ली ब्यूरो
सोमवार को नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर एक तरफ कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया, तो वही दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? , कालाधन वापस क्यों नहीं आया?, अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई?, आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? और महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगी? आपको बता दें कि साल 2016 में 8 नवंबर की रात पीएम मोदी ने 500 और 1000 रूपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था। उसके बदले पीएम ने 2000 रूपए के नए नोट को जारी किये थे। उस दौरान पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि, सरकार ने ये फैसला भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिये उठाए है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर सवाल खड़े किये है। वही दूसरी तरफ दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रर्दशन किया।