October 6, 2024

देश में रोजाना 4 हजार के पार मौत का आंकड़ा, 2.81 लाख नए मामले दर्ज

0

नमन सत्य ब्यूरो

देश में भले की कोरोना की रफ्तार ने अपनी गति को धीमा कर लिया हो लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा परेशानी की बात रोजाना मौत के बढ़ते आंकड़े है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,81,683 नए मामले सामने आए है। जबकि 4106 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 3,78,741 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों के 2,49,65,463 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से उपचार के दौरान कुल 2,74,390 लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल देश में 35 लाख 16 हजार 997 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।

देश में तेजी से होता वैक्सीनेशन

देश में अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो केंद्र सरकार लोगों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। जिसके लिए बीच-बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य सरकारें और देश की आम जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील करते रहे है। फिलहाल पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 6,91,211 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460 हो गया है।

उत्तर प्रदेश के आकड़े

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10,682 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 24,837 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गये है। वहीं 311 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। फिलहाल प्रदेश ने कुल 1,63,003 मरीजों का इलाज जारी है।

महाराष्ट्र के आकड़े

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 34,389 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 59,318 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गये। जबकि 974 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। फिलहाल प्रदेश में अब तक कोरोना से ठीक होकर कुल 48,26,371 लोग अपने घर लौट चुके है। जबकि 81,486 लोगों ने कोरोना से जुझते हुये दम तोड़ दिया। इस बीच प्रदेश में अब कोरोना से 4,68,109 मरीजों का इलाज जारी है।

दिल्ली के आकड़े

राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 6,456 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9,706 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गये। फिलहाल प्रदेश में अब तक कोरोना से ठीक होकर कुल 13,09,578 लोग अपने घर लौट चुके है। जबकि 21,506 लोगों ने कोरोना से जुझते हुये दम तोड़ दिया। इस बीच प्रदेश में अब कोरोना से 62,783 मरीजों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *