October 6, 2024

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन के निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

0

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का 94 वर्ष में निधन हो गया। जगमोहन पाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जगमोहन आईएएस अधिकारी थे। साल 1996 में वह पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। जगमोन मल्होत्रा दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी रह चुके थे। इसके साथ ही जगमोहन ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर अपने 2 कार्यकाल पूरे किए हैं। वही दुसरी तरफ पूर्व राज्यपाल जगमोहन की खबर मिलते ही देश के पीएम ने भी दुख जाहिर किया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “ जगमोहन जी का निधन राष्ट्र के लिए कभी ना भुला पाने वाली क्षति है। वह एक अनुकरणीय प्रशासक और प्रसिद्ध बुद्धिमान थे। उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी की दिशा में काम किया है। उनके मंत्री कार्यकाल को अनुभव नीति द्वारा चिन्हित किया गया था। उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति संवेदना। ओम शांति”

आपको बता दें जगमोहन मल्होत्रा गोवा के गवर्नर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *