October 6, 2024

देश में मार्च के महीने से पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते दिनों दिल्ली में छुटपुट बारिश देखने को मिली थी। लेकिन आज दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल भी छाए हुए हैं। स्काईमेट के अनुसार 24 अप्रैल से देशके अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधि बाहर हो जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान हो सकता है।

देश के कुछ राज्यों में जल्द बारिश होने के आसार

मौसम विभाग की साझा जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र, बरवाला, राजौंद, कैथल, असंध, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावने है। वहीं 20 से 21 अप्रैल को रत के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही कश्मीर की 20 अप्रैल के बाद कश्मीर में भी बारिश की संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *